फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मुमताज हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में हुए मुमताज हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरगाही लाल रामगंगा नहर पुल के पास कच्चे रास्ते पर हुई मुठभेड़ में आरोपी आशीष के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से मुमताज के घर से लूटी गई बाइक और एक बैग बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब सवा तीन बजे दरगाही लाल रामगंगा नहर पुल के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वह बाइक लेकर गंभीरपुर गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें