पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में गुरुवार देर रात चोरों ने एक दूध कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। घटना के बाद चोर बाहर से कमरे की कुंडी बंद कर बक्सा लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रतनपुर निवासी मनोज पाल ने बताया कि गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अलग-अलग कमरों में सो गए थे। शुक्रवार सुबह उनकी नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। दूसरे कमरे में सो रही बेटी ने दरवाजा खोला। बाहर निकलने पर एक कमरे से बक्सा गायब मिला और अलमारी का लॉकर खुला पड़ा था।