बिल्हौर तहसील क्षेत्र के नानामऊ रोड पर स्थित आरपीएस कोल्ड स्टोर के बाहर खुलेआम बड़ी मात्रा में सड़े आलू फेंके जा रहे हैं। गुरुवार शाम इन्हें खाने से तीन छुट्टा गोवंशों की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि सड़े कचरे की दुर्गंध से राहगीरों का भी आना-जाना मुश्किल हो गया है।