फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 45वें राष्ट्रीय व्यापारी महासम्मेलन के लिए चलाएंगे जनसंपर्क अभियान

नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में नौ अगस्त को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 45वां राष्ट्रीय व्यापारी महासम्मेलन होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में सोमवार को कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) की बैठक आचार्यनगर स्थित कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज और जिला महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने बताया कि सम्मेलन के लिए तीन अगस्त से प्रमुख बाजारों में जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। शुरुआत नवीन मार्केट से होगी। आठ अगस्त को दिल्ली जाने वाले व्यापारी प्रतिनिधियों का स्वागत कर रवाना किया जाएगा। सहभागिता के लिए अब तक 141 व्यापारियों की सहमति मिल चुकी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 अगस्त को शहर में होने वाले जिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में सभी व्यापारियों को आमंत्रित किया जाएगा। मौके पर कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता और महामंत्री अभिषेक तिवारी को सम्मानित किया गया। बैठक में रामेश्वर गुप्ता, सुनील पांडेय, महेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अमित गुप्ता, संतोष शर्मा, विराट गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, गुलशन जायसवाल, अंकित मिश्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें