सफाई व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन शनिवार को कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया। संयुक्त वाहन चालक, कर्मचारी संघ के आह्वान पर महिलाओं सहित अन्य कर्मी नारेबाजी करते हुए महापौर कार्यालय पहुंचे। उनके न मिलने पर भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। पार्षद दल के नेता ने उन्हें आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में माया देवी, लखन सिंह, अमित कुमार, मोहम्मद हफीज, जीतू, सर्वेश आदि शामिल रहे।