फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला जलाया

कानपुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत गरमा गई है। शनिवार को परेड चौराहे पर बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है। उनका कहना था कि संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पास न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए विपक्ष जिम्मेदार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें