कानपुर के जाजमऊ में शनिवार को छात्र आंदोलन के समर्थन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। जाजमऊ व्यापार मंडल और समाजवादी छात्र नेताओं ने नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की और पुतला लेकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने बीच रास्ते में पुतला अपने कब्जे में ले लिया।