सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए घाटमपुर एसडीएम और एसीपी ने विभिन्न मंदिरों का दौरा किया। अधिकारियों ने कूष्मांडा मंदिर और बिहारेश्वर मंदिर पहुंचकर सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली व पानी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।