फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद अलर्ट मोड में कानपुर पुलिस, देर रात चला सघन चेकिंग अभियान

प्रसून शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2026 01:16 PM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कानपुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर शुक्रवार देर रात शहर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पश्चिमी जोन के करीब 40 स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान मसवानपुर चौराहे समेत प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में चार पहिया और दोपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस टीमों ने वाहन चालकों की पहचान और दस्तावेजों की भी जांच की। चेकिंग अभियान के दौरान डीसीपी पश्चिम, संबंधित एसीपी और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें