फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: होली मिलन समारोह में कवियों की चिंता, वैश्विक हालात और महंगाई पर रखे विचार

कानपुर। नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत रामनगर गांव में होली मिलन समारोह के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में कवियों ने समसामयिक समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सामाजिक और वैश्विक मुद्दों को लेकर कविताओं के माध्यम से चर्चा हुई। वरिष्ठ कवि धीरपाल सिंह "धीर" ने ईरान-इराक और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के प्रभावों का जिक्र करते हुए एलपीजी सिलिंडर की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाओं को भी अपनी कविता में स्थान दिया। कविता के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि लोग हर परिस्थिति में अपने लिए अवसर तलाशने का प्रयास करते हैं। उनके काव्य पाठ को उपस्थित लोगों ने सराहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें