कानपुर के मसवानपुर से काकादेव को जाने वाली सड़क पर शनेश्वर चौराहा के पास चौड़े नाले का मैनहोल चैंबर खुला पड़ा है। पास में पान की गुमटी चलाने वाले रमेश के अनुसार बीते करीब एक महीने से चैंबर इसी तरह खुला है। रात के समय अंधेरे में वाहन सवार अक्सर इसमें गिरते-गिरते बचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते ढक्कन न लगाया गया तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।