किदवईनगर उद्योग व्यापार मंडल की आमसभा और पदभार ग्रहण समारोह मंगलवार को किदवईनगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुआ। मुख्य और जिला इकाई के पदाधिकारी घोषित किए गए। अशोक शुक्ला को अध्यक्ष, बालकृष्ण गुप्ता और सुबोध पांडेय को महामंत्री घोषित किया गया। समीर लांबा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। युवा इकाई का अध्यक्ष विनायक पोद्दार को मनोनीत किया गया। वरिष्ठ महामंत्री के पद पर प्रखर श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष के पद पर अभिनव प्रताप सिंह का मनोनयन किया गया। तय हुआ कि युवा इकाई का विस्तार जल्द किया जाएगा। मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने सभी को पदभार ग्रहण कराया। मुख्य इकाई में जय कुमार शर्मा, आशुतोष दीक्षित, संजय गुप्ता, शरद मिश्र, प्रवीण कपूर, उदय प्रकाश त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक पांडेय, विवेक गुप्ता को संयुक्त महामंत्री, राजीव गुप्ता, योगेंद्र मिश्रा, अमित अग्निहोत्री, आशुतोष बंसल, अनिल मिश्रा, शिवा मिश्रा, आशु मेहरोत्रा को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। मोहम्मद कासिम को वरिष्ठ मंत्री, राकेश गुप्ता, मोहम्मद अफजाल को संगठन मंत्री, पंकज गुप्ता, संजय वर्मा, फैसल इसरार, विकास गुप्ता, वीरेंद्र पासवान, सुधीर शर्मा, सुधीर त्रिपाठी, दीपक शुक्ला, अमित दुबे, हर नारायन दुबे, भावेश शुक्ला को मंत्री बनाया गया। इस मौके पर विजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, श्याम शुक्ल, कमल त्रिपाठी, केके गुप्ता, नीरज शुक्ला, पवन गौड़, अनुज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।