फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नानामऊ मार्ग गड्ढों में तब्दील, बारिश में ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल

बिल्हौर तहसील के नानामऊ गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और बारिश के कारण जलभराव से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीण आलोक और उस्मान ने बताया कि गांव के प्रधान ने पहले गड्ढों में मिट्टी डलवाकर मार्ग को दुरुस्त कराने का प्रयास किया था, लेकिन लगातार बारिश और कटान के चलते मिट्टी बह गई। इससे सड़क दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई और कई स्थानों पर बड़े गड्ढे बन गए। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो जाता है। कई बार दोपहिया वाहन फिसल जाते हैं और आवागमन लगभग ठप होने जैसी स्थिति बन जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें