कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म के बाद हत्या करने वाले दरिंदों ने बबर्रता की सारी हदें पार कर दी थीं। किशोर के शरीर पर में 18 गहरी चोट के अलावा छोटे-बड़े कुल 90 घाव मिले हैं। सूत्रों के अनुसार दरिंदों ने रस्सी से हाथ-पांव बांधकर किशोर के साथ कुकर्म किया। फिर रस्सी से ही उसका गला कस कर मार डाला।