महाराजपुर के नारायणपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से बंदरों का भीषण आतंक छाया हुआ है। इन हमलों में अब तक करीब 12 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें से एक ग्रामीण छत से गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। डर के मारे लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं और प्रशासन से अविलंब मदद की गुहार लगा रहे हैं।