कानपुर के एमरल्ड गार्डन परिसर में सोमवार को आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान आग, घना धुआं और चीख-पुकार के बीच वास्तविक आपात स्थिति जैसा माहौल तैयार किया गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों को रियल इमरजेंसी का अनुभव हो सके। मॉक ड्रिल पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल और मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। परिदृश्य के अनुसार परिसर में आग लगने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत सक्रिय हो गए। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ ही अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।