मंधना स्थित महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के बीडीएस डिपार्टमेंट की छात्राओं ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंपस में रंगोली बनाकर कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। छात्राओं ने तंबाकू का प्रयोग न करने की अपील की। गुरुवार को विश्व कैंसर दिवस पर जगह जगह विभिन्न आयोजन हुए।