कानपुर के गोविंद नगर स्थित राम प्रसाद त्रिपाठी हिंदू धर्मशाला (9 ब्लॉक) में सोमवार को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि तीनों शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। उपस्थित लोगों ने उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन अशोक दीक्षित (कार्यवाहक अध्यक्ष) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पवन मिश्रा (महामंत्री) सहित सेनानी परिवार की ओर से राजेंद्र सिंह भदौरिया, तेजभान सिंह, दिनेश अवस्थी, सुशील त्रिपाठी, श्याम बिहारी अवस्थी, जगदीश कुमार, शंभू गुप्ता, गंगू सोनकर और राजन सिंह राठौर समेत कई लोग मौजूद रहे।