नएचएआई की अनदेखी के चलते मंधना कस्बे के सामने बनी ग्रीन बेल्ट बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। ग्रीन बेल्ट में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है, जबकि एक दुकानदार ने टेंट का सामान रखकर उस पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट का उद्देश्य हरियाली बढ़ाना था, लेकिन यहां एक भी पौधा नहीं लगाया गया। इसके बजाय यह स्थान अतिक्रमण और गंदगी का केंद्र बन गया है। लोगों ने एनएचएआई से ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त कराकर सफाई कराने और पौधारोपण कराने की मांग की है, ताकि इसका मूल उद्देश्य पूरा हो सके।