कानपुर के घाटमपुर कस्बे के पचखुरा मोहल्ले में प्रेम विवाह के बाद मनमुटाव होने पर एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ ससुराल पहुंचकर फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुँचे एसीपी और थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को उनका जुलूस निकालकर जेल भेज दिया।