फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरसौल में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव, कथा पंडाल में गूंजे जयकारे और उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

कानपुर। नरवल तहसील के कस्बा सरसौल में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी का विवाह उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा पंडाल में पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु जय श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बालिकाओं ने श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की वेशभूषा धारण कर विवाह की सुंदर झांकी प्रस्तुत की, जिसने सभी का मन मोह लिया। वरमाला की रस्म पूरी होते ही पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर अपनी आस्था प्रकट की। कथा व्यास ने विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि सच्ची भक्ति से भगवान अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। भजन-कीर्तन और धार्मिक झांकियों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें