मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, कानपुर नगर के जिला कार्यालय अहिरवां में खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा के नेतृत्व में व्यवस्थाएं की गईं।