फजलगंज स्थित अमर उजाला अपराजिता सेंटर के बाहर शनिवार को हरियाली तीज उत्सव का उल्लास बारिश की फुहारों के बीच और भी बढ़ गया। हरियाली तीज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई महिलाओं ने बारिश का भरपूर आनंद लेते हुए जमकर नृत्य किया। बारिश शुरू होते ही महिलाओं का उत्साह दोगुना हो गया। सावन के गीतों पर झूमती महिलाओं ने तीज पर्व का उत्सव पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान माहौल पूरी तरह सावनमय हो गया और मौजूद लोगों ने भी इस पल का आनंद लिया।