कानपुर के नरवल क्षेत्र में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर मायके में रह रही 33 वर्षीय रूखसाना ने रविवार तड़के गले पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे चकेरी के मिशिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।