फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बच्चों को उल्टी-दस्त होते ही ओआरएस पिलाएं, लापरवाही पड़ सकती है भारी

हैलट अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. गौतम ने बताया कि ओपीडी में आने वाले करीब 25 प्रतिशत बच्चे डायरिया से ग्रस्त हैं। शुक्रवार को विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. गौतम, प्रोफेसर डॉ. ए.के. आर्या और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) के अध्यक्ष डॉ. जे.के. गुप्ता ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू होते ही तुरंत ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) का घोल पिलाना शुरू करें। यदि बच्चे की स्थिति बिगड़ने लगे तो बिना देर किए बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। डॉक्टरों ने बाल रोग विशेषज्ञों से भी आग्रह किया कि डायरिया के मरीजों के पर्चे पर सबसे पहले ओआरएस लिखें और आवश्यकता के अनुसार बाद में अन्य दवाएं दें। उन्होंने बताया कि अधिकांश मामलों में डायरिया वायरस के कारण होता है, इसलिए ऐसी स्थिति में एंटीबायोटिक दवाएं सामान्यतः आवश्यक नहीं होतीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें