द आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से बुधवार को मर्चेंट चेंबर सभागार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाने के बाद रेणु टंडन ने गुरु श्री श्री रविशंकर के पूजन से की। दिल्ली से आए गायक रोहित और उनकी टीम ने मधुवन की लताओं में गुरुदेव तुम्हें देखा... जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए भक्ति में लीन हो गए। प्रौमिला वैद ने उपस्थित लोगों को ध्यान कराया। आयोजन में वरिष्ठ साधकों, शिक्षक, डीडीसी टीम, स्वयंसेवकों और भक्तों का विशेष योगदान रहा।