फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गौ आश्रय स्थल में 300 गौवंश के बीच अनुकरणीय सफाई, व्यवस्था देख लोग हो रहे हैरान

प्रसून शुक्ला Updated Thu, 19 Mar 2026 10:44 PM IST

कानपुर देहात के भीतरगांव विकास खंड के बिरहर गांव स्थित गौ आश्रय स्थल इन दिनों अपनी साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। यहां 300 से अधिक गौवंश मौजूद होने के बावजूद परिसर में स्वच्छता का स्तर एक मिसाल के रूप में सामने आया है। आमतौर पर जहां इतने बड़े स्तर पर गोवंश होते हैं, वहां गंदगी और अव्यवस्था देखने को मिलती है, लेकिन बिरहर गांव का यह गौ आश्रय स्थल इस धारणा को गलत साबित कर रहा है। यहां तैनात कर्मचारी पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और दिनभर सफाई कार्य में जुटे रहते हैं। परिसर में गौवंश खुले में घूमते हैं, बावजूद इसके जगह-जगह गोबर के ढेर नजर नहीं आते। सफाई कर्मी नियमित रूप से गोबर उठाने और परिसर को साफ रखने का काम करते हैं, जिससे पूरे आश्रय स्थल में स्वच्छता बनी रहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें