स्टेट हाईवे मंधना गंगा बैराज पर गुरुवार शाम को करीब एक दर्जन अन्ना मवेशी दिखे। ब्लू वर्ल्ड तिराहे से करीब आधा किलोमीटर आगे अन्ना मवेशियों की वजह से हाईवे पर गुजरते तेज रफ्तार वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। हाईवे पर स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से कई वाहन चालकों इन अन्ना मवेशियों की वजह से अचानक ब्रेक लगानी पड़ी।