भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से शनिवार को नौबस्ता गल्लामंडी में गल्लामंडी और चकरपुर सब्जी मंडी के व्यापारियों के साथ बैठक की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कृषि उत्पाद के व्यापार में वाहन टैगिंग व्यवस्था स्थगित होगी। गेट पास की समय सीमा बढ़ाने पर भी विचार होगा। मंडी परिषद के अधिकारियों के साथ व्यापारियों की एक कमेटी बनेगी जो कृषि उत्पाद के व्यापार से संबंधित सुझाव देगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि कृषि विपणन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह के साथ इस संबंध में वार्ता हुई है। इस मौके पर अनुराग जायसवाल, गोपाल शुक्ला, अर्जित गुप्ता, उदयभान सिंह पटेल, राजेंद्र मिश्र, सौरभ पांडेय, अनुज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।