बीते दिनों कुरसौली नहर पुल के पास सरकारी आम के बगीचे के से लाखों रुपये की लकड़ी लकड़ी माफिया चुरा ले गए थे। मामले में वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर बची लकड़ी उठवाई थी और बगीचे में करीब आधा दर्जन सूखे आम के पेड़ों को कटवाने को कहा था लेकिन अभी तक ये पेड़ नहीं कटवाए गए।