फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से मोबाइल की दुकान में लगी आग

जाजमऊ के दीदार बस्ती निवासी अनिल की वाजिदपुर में मोबाइल की दुकान है। अनिल ने बताया कि बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन आपस में टकराने से निकली चिंगारी से दुकान में आग लग गई। दुकान के शटर से धुआं निकलने पर लोगों सूचना दी। इलाके के लोगों की मदद से सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर करीब आधे घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इससे दुकान में रखे मोबाइल, लैपटॉप, एक्सेसरीज, फर्नीचर आदि जल गए। अनिल की दुकान के बगल में स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भी धुआं भर गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें