गोविंदपुरी आउटर में रेलवे की पटरी किनारे शनिवार को अचानक झाड़ियों में आग लग गई। तेज धुआं उठता देख बस्तियों में रहने वाले लोगों ने दमकल को सूचना दी। मौके पर आई दमकल ने आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने बीड़ी पीकर फेंक देने की आशंका है। इस वजह से आग लगी थी। हालांकि कोई हताहत नहीं है।