फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लेदर फैक्टरी में लगी आग, लाखों का माल राख

Shikha Pandey Updated Sat, 06 Jun 2026 11:50 PM IST

जाजमऊ क्षेत्र में स्थित एक लेदर फैक्टरी में शनिवार दोपहर आग लग गई। फैक्टरी से उठतीं आग की लपटों को देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने पानी डालकर आग बुझाना शुरू किया। आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जाजमऊ की वीआईपी रोड स्थित 150 फीट रोड पर संचालित हिमालय टेनर्स नामक फैक्टरी में आग लगी। फैक्टरी मालिक मो. अनवर के अनुसार आग फैक्टरी के दूसरे तल पर बने स्प्रे सेक्शन में शॉर्ट सर्किट से भड़की। आग फैलते ही कर्मचारियों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक स्प्रे विभाग में रखा चमड़ा, रसायन और अन्य सामग्री पूरी तरह जल चुकी थी। जाजमऊ फायर स्टेशन के अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें