फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बारिश से लबालब हुए खेत, धान की रोपाई में आई तेजी, किसानों के चेहरे खिले

लगातार हो रही बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर जाने के बाद कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। खेतों में पानी भरने से किसानों को सिंचाई की चिंता से राहत मिली है और वे पूरे उत्साह के साथ रोपाई में जुट गए हैं। कुरसौली गांव में किसान परिवारों के सदस्य खेतों में उतरकर धान की पौध रोप रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक साबित हो रही है। इससे रोपाई कार्य में तेजी आई है और फसल की बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों खेतों में चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाएं और पुरुष मिलकर रोपाई का कार्य कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि आगे भी मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो इस वर्ष धान की अच्छी उपज मिलने की संभावना है। बारिश से खेत लबालब होने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और वे बेहतर फसल की उम्मीद लगाए हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें