कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में सोमवार रात एक अंडा दुकानदार के साथ अपहरण और मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कार सवार बदमाशों ने पुराने विवाद के चलते दुकानदार को जबरन उठा लिया और कार के अंदर उसकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि बदमाश दुकानदार को घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर एक पार्क में ले गए, जहां उसे बुरी तरह मारपीट करने के बाद फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।