कानपुर के आवास विकास तीन में छठ पूजा घाट मोड़ से लगभग 10 फिट चौड़ा नाला बनना शुरू हो गया है। 176 मीटर लंबे इस नाले के निर्माण से स्थानीय लोगों को बारिश के समय होने वाले जलभराव से निजात मिल सकेगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में घर से निकलना दूभर हो जाता था।