फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डॉ. अमरेंद्र सिंह बोले- पशुओं को बिना नमी वाले खेत का चारा न खिलाएं, फूड पॉइजनिंग से जा सकती है जान

Himanshu Awasthi Updated Wed, 27 May 2026 04:14 PM IST

भीषण गर्मी में पशुओं को कई तरह की समस्याएं होती हैं। इसी को लेकर अमर उजाला ने राजकीय पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरेंद्र सिंह से बात की। डॉ. अमरेंद्र ने बताया कि पशुओं को सूखा चारा बिल्कुल न दें। पशुओं को ऐसे खेत का हरा चारा न दें, जिसमे नमी न हो केवल नमी वाले खेत का चारा खिलाएं। अन्यथा फूड पॉइजनिंग से पशु की जान भी जान सकती है। पशुओं के बाड़ो में टीन शेड के ऊपर बोरे डालकर रखे गर्मी का घर्षण कम होगा। गर्भवती गाय और भैंस को लू में बिल्कुल न ले जाएं। भूसे में ज्यादा पानी मिलाकर पशुओं को खाने के लिए दें। पशुओं के बच्चों को कम से कम दो बार जरूर नहलाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें