कारगिल विजय दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में एनसीसी और शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पेडल फॉर प्राइड, राइड फॉर द नेशन थीम पर एक भव्य साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।