शहर को जाम से राहत देने के लिए बनाए जा रहे रिंग रोड परियोजना के फेस-वन और फेस-टू के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। संबंधित एजेंसियों ने निर्माण कार्य की रफ्तार बढ़ा दी है। अधिकारियों के अनुसार परियोजना के तहत हाईवे के ऊपर बनने वाले फ्लाईओवर का काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। रिंग रोड के निर्माण से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। वर्तमान में मिट्टी भराई, सड़क निर्माण और अन्य आधारभूत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर मशीनों और श्रमिकों की संख्या भी बढ़ाई गई है।