फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने बांटी टॉफी

Shikha Pandey Updated Tue, 26 May 2026 11:55 PM IST

बढ़ती महंगाई और पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ज्यादा होने के विरोध में कांग्रेस की महानगर इकाई ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में बड़े चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के बाहर ईंधन भरवाने पहुंचे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को कांग्रेसियों ने टॉफी देकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टॉफी खाओ खुशी मनाओ और टॉफी खाओ महंगाई भूल जाओ का नारा लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पवन गुप्ता ने कहा कि देश की आम जनता महंगाई से कराह रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार जनता के दर्द से बेखबर है। यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आगे भी सड़क से सदन तक जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी। इस दौरान प्रतिभा अटल पाल, मानेश दीक्षित, राकेश साहू, अवनीश सलूजा, राजलक्ष्मी सिंह, पदम मोहन मिश्रा, रितेश यादव, फजल खान सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें