कानपुर के पतारा विकास खंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते हिरनी और धरमपुर रेलवे अंडरपास में लबालब पानी भर गया है। कई गांवों को जोड़ने वाले इन मुख्य मार्गों पर जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।