कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली और मोहनपुर गांवों में मड़ाई के लिए काटकर खेतों में रखी गई चने की फसल मंगलवार रात की बारिश में पूरी तरह भीग गई है। अप्रैल के महीने में कटाई-मड़ाई के पीक सीजन के दौरान हुई इस बारिश से चने की गुणवत्ता खराब होने और दाने सड़ने की आशंका जताई जा रही है। किसान अब गीली फसल को सुखाने की जद्दोजहद में जुटे हैं ताकि नुकसान को कम किया जा सके।