सरसौल के डोमनपुर गांव में रविवार शाम युवा आर्मी संगठन ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग की चपेट में आए युवाओं और बिहार के भरत भूषण तिवारी को यादकर शोक व्यक्त किया। कैंडल मार्च निकाल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। निहाल सिंह, भोलू सिंह, विवेक सिंह, सोमनाथ शुक्ला और सनी परिहार आदि मौजूद रहे।