कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में शनिवार को बुर्का पहनकर लूट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों को बुजुर्ग सास और उनकी बहू ने 15 मिनट तक बहादुरी से उलझाए रखा। घर के भीतर शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया, उनके हाथ रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।