मंधना-बिठूर रोड चौड़ीकरण के तहत नोन नदी पर पुल का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। नदी में आई बाढ़ की वजह से करीब दो महीने से निर्माण कार्य बंद पड़ा था। नदी का जलस्तर गिरने के बाद कार्यदायी संस्था ने फिर से निर्माण शुरू करा दिया है। पुल का निर्माण पूरा होने से मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।