कानपुर के भीतरगांव ब्लॉक के बेहटा गंभीरपुर में बना ओपन जिम इन दिनों बदहाली का शिकार है। रख-रखाव के अभाव में पूरा जिम परिसर झाड़ियों और खरपतवारों से घिर चुका है। स्थिति यह है कि यहां लगे कसरती उपकरण ऊंची-ऊंची घास में दब गए हैं। जिसके चलते स्थानीय लोगों के लिए यहां व्यायाम करना तो दूर, पहुंच पाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी यह ओपन जिम लोगों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी था, लेकिन अब यह उपेक्षा का शिकार होकर बेकार हो गया है।