फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लाखों का ओपन जिम बदहाल, मशीनें टूटीं; कूड़े के ढेर में जंग खा रहे पुर्जे

कल्याणपुर ब्लॉक के बगदौधी बांगर स्थित गांधी पार्क में ग्राम पंचायत निधि से करीब दो वर्ष पहले लाखों रुपये की लागत से बनाए गए ओपन जिम की हालत बदहाल हो गई है। जिम परिसर में मशीनों के आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं, जबकि कई मशीनें टूटने के बाद आज तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। टूटी हुई मशीनों के हिस्से कूड़े के बीच जमीन पर पड़े-पड़े बारिश में जंग खा रहे हैं। कुछ पुर्जे तो गायब भी हो चुके हैं। ऐसे में ओपन जिम का उपयोग करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई इस सुविधा की देखरेख नहीं हो रही है। उन्होंने जिम की मशीनों की मरम्मत, परिसर की साफ-सफाई और नियमित रखरखाव की मांग की है, ताकि लोग इसका सुरक्षित और बेहतर उपयोग कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें