फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मंडलीय पावरलिफ्टिंग में आनंद कुमार ने जीते दोहरे स्वर्ण पदक

सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शनिवार से दो दिवसीय कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग और ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप शुरू हुई। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग में आनंद कुमार ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। चयनित खिलाड़ियों को बरेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की टीम में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने शक्ति और कौशल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष खेड़िया और प्रधानाचार्य सुमन चंदोला ने किया। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, मोहम्मद जीशान, अनिल कुशवाहा, विजय जायसवाल, अचिंत्य अग्रवाल, सुधांशु आर्या, राहुल तिवारी, चंपा रमानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें