रावतपुर के विनायकपुर में मेडिकल स्टोर पर दवा में डिस्काउंट कराने को लेकर हुए विवाद में मेडिकल स्टोर संचालक ने साथियों के साथ मिलकर एलएलबी फर्स्ट इयर के छात्र पर चापड़ से हमलाकर लहूलुहान कर दिया था। सोमवार को घटना के संबंध में एडीसीपी पश्चिम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।