संविधान दिवस पर बार व लॉयर्स एसोसिएशन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने संविधान के महत्व, संविधान सभा एवं संविधान सभा के स्वरूप के बारे में विचार रखे। बार एसोसिएशन में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता अध्यक्ष इंदीवर वाजपेई व संचालन महामंत्री अमित सिंह ने किया। लॉयर्स एसोसिएशन में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा व संचालन महामंत्री राजीव यादव ने किया। गोष्ठी में कौशल किशोर शर्मा, रामबहल विद्यार्थी, नरेंद्र यादव, आरके सिंह यादव, करीम अहमद सिद्दीकी आदि ने विचार रखे। इस दौरान डॉ. धीरेंद्र, कपिलदेव राय सिन्हा, प्राणनाथ मिश्रा, रामेंद्र कटियार, ज्योतेंद्र दीक्षित आदि रहे।